भाकियू अराजनीतिक ने निकाली कई गांव में विशाल तिंरगा यात्रा,दिखा देशभक्ति का जज्बा।असलम त्यागी । राजसत्ता पोस्ट 

मुजफ्फरनगर: चरथावल ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान के नेतृत्व में कई ग्रामों में विशाल तिंरगा यात्रा निकाली गई। को

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भाकियू अराजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान ने हजारो लोगो के साथ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में बाइक,ट्रैक्टर व कार आदि वाहन सम्मिलित हुए जिन पर हजारो लोग हाथ मे तिरंगा व देश भक्ति नारे लगाते आगे बढ़ते रहे।काला प्रधान चौकडा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा कुटेसरा गाँव से चलकर कसौली,चौकडा,मुथरा,नगला राई से निकलकर चरथावल होती हुई ग्राम निर्धना में आलम त्यागी प्रधान के यहां सम्पन्न हुई ।आलम प्रधान निर्धना के आवास पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ काला प्रधान ने कहा कि हमारे द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपस मे भाई चारा बढाने व कंधे से कंधा मिलाकर चलने एवम हिन्दू मुस्लिम एकता कायम करने से है जिसका उदहारण आज यात्रा में देखने को मिला है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी,जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ,ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान का आलम त्यागी ने अपने आवास पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *