Anuj Tyagi
संभल: CO अनुज कुमार चौधरी बने अपर पुलिस अधीक्षक, अशोक स्तंभ लगाकर दी गई बधाई
अनुज त्यागी अपडेट
संभल। जिले के सीओ अनुज कुमार चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें रैंक प्रतीक के रूप में अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुज कुमार चौधरी ने अपने सेवा काल में विभिन्न जनपदों में ईमानदारी, निष्पक्षता और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचान बनाई है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में अहम योगदान दिया है। कई अहम मामलों के सफल निस्तारण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के कारण वे विभाग और जनता, दोनों के बीच सम्मानित छवि रखते हैं।
पदोन्नति से पहले वे संभल में सीओ पद पर सेवाएं दे रहे थे और इससे पहले भी वे कई संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी कुशल कार्यशैली के लिए सराहे जा चुके हैं। नए पद की गरिमा और अधिकार का प्रतीक अशोक स्तंभ उन्हें प्रदान किया गया। मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#संभल #अनुजकुमारचौधरी #अपरपुलिसअधीकरी #पदोन्नति #अशोकस्तंभ #संभलपुलिस #अनुजत्यागीअपडेट #राजसत्तापोस्ट #उत्तरप्रदेशपुलिस #पुलिससमाचार
#Sambhal #AnujKumarChaudhary #AdditionalSP #Promotion #AshokStambh #SambhalPolice #AnujTyagiUpdate #RajSattaPost #UPPolice #PoliceNews

