सऊदी से आए हवाला के 24 लाख रुपये, पुलिस ने तीन को दबोचा।

राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर: हवाला के रुपयों के साथ पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा है। इनसे 24 लाख रुपये बरामद हुए हैं। यह रकम सऊदी अरब से हवाला के जरिए आई थी। पुलिस ने तीनों को आयकर विभाग मेरठ की टीम के हवाले कर दिया है। इनसे पूछताछ में बड़ा राजफाश हो सकता है, क्योंकि पकड़े गए दे लोग आटो रिपेयरिंग का काम करते हैं। मामले में आरोपितों से सेटिंग करने के आरोप में एक सिपाही को एसएसपी ने निलंबित किया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हवाला के जरिए 24 लाख रुपये आए हैं, जिन्हें तीन युवक किसी व्यक्ति को देने जा रहे हैं। नगर कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई और साहिल व तालिब निवासी मोहल्ला भाटवाड़ा बुढ़ाना और आजम निवासी नाज कालोनी मुजफ्फरनगर को पकड़ा

मजफ्फरनगर नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित साहिल और तालिब बुढ़ाना में आटो रिपेयरिंग का काम करते हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपितों से रकम बरामद कर आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद आयकर की टीम तीनों को मेरठ ले गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हवाला के जरिए यह रकम सऊदी अरब से मंगाई गई है। रकम किसने भेजी है और किसे दी जानी थी, इस रकम का इस्तेमाल कहां होना था, इन सभी बिंदुओं पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।

सिपाही ने आरोपितों से कर ली थी सेटिंग खालापार थाने में तैनात सिपाही डेविड फिलहाल पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सिपाही डेविड को गुरुवार की सुबह ही आरोपितों के बारे में सूचना मिल गई थी। उसने तीनों को पकड़ा था। आरोप है कि डेविड ने यह सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी और आरोपितों से सेटिंग कर ली थी। उनसे आधे रुपये ले लिए गए थे। जब अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो इसका भी राजफाश हो गया। एसएसपी ने बताया कि सिपाही डेविड को संदिग्ध भूमिका के चलते निलंबित किया गया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *