अफवाह के चलते चोर समझकर फौजी सहित दो बाइक सवारो की पीटने वाले व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज।

असलम त्यागी [ राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर : चरथावल थाना क्षेत्र में अफवाह के चलते चोर समझकर फौजी सहित दो बाइक सवारो की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।फौजी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व पंद्रह अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव सोहजनी निवासी विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई मोहन फौज में है।वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। एक अगस्त की रात्रि को वह अपने चचेरे भाई रोशन के साथ बाइक द्वारा बिरालसी नहर पटरी के रास्ते रिश्तेदारी में जा रहा था। जब यह दोनों ग्राम बलवाखेड़ी पुल के निकट पहुंचे तो अचानक इनकी बाइक बंद हो गयी। रोशन बाईक के पास खड़ा रहा जबकि मोहन पुल के पास बने मकान के पास गया।आरोप है कि मकान से निकले ग्रामीण सतीश, राजेन्द्र, इंद्राज,जोगिंदर,अर्जुन,विनोद,संदीप, ओमवीर व करीब पंद्रह अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों व ईट-पत्थरो से हमला बोल दिया था। जिसमें दोनों बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गये थे।मोहन के पैर की दो अंगुली भी कट गई थी। मोहन की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने विनोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *