Anuj Tyagi
हत्या की वारदात के बाद SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कोतवाली नगर पुलिस को दिए सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर, 06 अगस्त 2025। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शाहबुद्दीनपुर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए मातहतों को गहन जांच करने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, घटना को गंभीरता से लेते हुए हर छोटे-बड़े पहलू की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कोतवाली नगर थाने पर विभिन्न पुलिस टीमों का गठन भी कर दिया है, ताकि हत्या के इस मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके।
घटनास्थल निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।
#मुजफ्फरनगर #हत्या #SSPनिरीक्षण #कोतवालीनगर #क्राइमन्यूज #उत्तरप्रदेश #RajsattaPost #AnujTyagiUpdate
#Muzaffarnagar #MurderCase #SSPInspection #KotwaliNagar #CrimeNews #UPPolice #InvestigationUpdate

