Anuj Tyagi


मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग: जिला प्रशासन से कॉलोनीवासियों ने की मांग
भोपा रोड आदर्श कॉलोनी में विद्युत विभाग की लापरवाही

मुज़फ्फरनगर के भोपा रोड स्थित आदर्श कॉलोनी गली नंबर 4 में विद्युत विभाग द्वारा दो सीमेंट के खंभे लगाए गए हैं, जिनमें से एक का कोई उपयोग नहीं है और दूसरे पर केवल एक निजी कंपनी का वाई-फाई लगा है। यह खंभा मोड़ पर लगा है, जिससे आए दिन वाहनों को नुकसान होता है और नाली का पानी भी रुकता है, जिससे सफाई अभियान प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय सभासद हिमांशु कौशिक कई बार सफाई करवा चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खंभा नहीं हटाया गया तो मुख्य रास्ता जाम किया जाएगा। सभी निवासियों ने जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।


#RajsattaPost #AnujTyagiUpdate
#मुजफ्फरनगर #विद्युतविभाग #लापरवाही #भोपरोड #आदर्शकॉलोनी #DMउमेशचंद्रमिश्रा #नालीजलभराव #जनसमस्या #स्थानीयमुद्दा #खंभाविवाद #सभासदहिमांशुकौशिक #विकासमेंरुकावट #सरकारीलापरवाही #जनआक्रोश #UttarPradeshNews
#मुजफ्फरनगर #विद्युतविभाग #भोपरोड #जनसमस्या #DMउमेशचंद्रमिश्रा #breakingnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *