भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने किया संगठन विस्तार, अक्षय त्यागी बने मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर, 28 जुलाई।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की एक अहम बैठक सोमवार को मेरठ रोड स्थित सुजड़ू चुंगी पर आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अक्षय त्यागी को मुजफ्फरनगर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

,

बैठक का संचालन वरिष्ठ किसान नेता वसीम खान ने किया, जिसमें संगठन के अन्य पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

इस मौके पर अक्षय त्यागी ने कहा कि वे किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अक्षय त्यागी ने यह भी कहा कि वे जिले के गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए प्रशासन से शासन तक संघर्ष करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूती देने पर बल देते हुए कहा कि अब किसानों के हक की लड़ाई और अधिक सशक्त तरीके से लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी किसान साथियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *