पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारत विकास परिषद ने कराया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर,22 जुलाई। भारत विकास परिषद (मेन शाखा) द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत पी.आर. पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर अनघ सिंघल, शिशुकांत गर्ग एडवोकेट, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, लक्ष्मी कांत मित्तल एवं अश्वनी वर्मा उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं विष्णु स्वरूप अग्रवाल ने सिंदूर का पौधा लगाया और बताया कि यह पौधा हनुमान जी के बल और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। सभी पौधे शाखा सदस्य के.पी. राठी द्वारा उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन, अशोक सिंघल, सचिव नवनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल, महिला संयोजिका डॉ. अंजलि गर्ग, आशु अग्रवाल, नितिन गर्ग, मनीष गर्ग, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, विनीत गुप्ता, ओ.डी. शर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, प्रियंका शर्मा, नीरज गुप्ता, बृजभूषण गुप्ता, बृजेश कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, सुखबीर सिंह, विनय गर्ग एवं पुरुषोत्तम सिंघल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में के.पी. राठी ने पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया, वहीं ओ.डी. शर्मा ने वृक्षों की सही देखभाल पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से सभी उपस्थितजनों को जलपान भी कराया गया।
भारत विकास परिषद का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा, जिसने सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

