सहारनपुर, हरिद्वार से भागीरथी का पावन गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों को जा रहे कांवड़ियों पर सोमवार की शाम महापौर, विधायकों, के अलावा मंडलायुक्त व जिलाधिकारी सहित प्रशासन के अधिकारियों, नगरायुक्त सहित निगम अधिकारियों व पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया। सोमवार की शाम घंटाघर पर नजारा बहुत आकर्षक और भव्य था। पूरा माहौल शिवमय हो गया था। हरिद्वार से पावन गंगाजल की कांवड़ लेकर कांवड़िए बोल बम के नारे लगाते हुए गुजर रहे थे, और सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर व देवेंद्र निम, कमिश्नर अटल कुमार राय, डीएम मनीष बंसल, नगरायुक्त शिपू गिरि, निर्वतमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित अनेक राजनेता और पार्षद तथा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश जैन आदि बडेघ् उत्साह और उल्लास से हर-हर महादेव के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन कर रहे थे। इससे पूर्व निगम की ओर से अपर नगरायुक्त व मृत्युंजय, डॉ. संदीप मिश्रा व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उक्त सभी अतिथियों का बुके भंेट कर स्वागत किया। शिव, गणेश, पार्वती स्वरुप में बच्चों ने शिव प्रतिमा भेंट कर सभी अतिथियों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व मंडलायुक्त अटल कुमार ने कांवड़ पर्व की शुभकामनाएं देते हुूए कहा कि देश सनातन परम्पराओं के कारण ही पूरी दुनिया में विख्यात है। हमें अपनी परम्पराओं का निर्वहन निष्ठा से इसी तरह करते रहना है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे पर्वो पर हम हर वर्ष नये तरीके से सोचें और बेहतर व्यवस्थाएं दें। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और जनता का आभार जताया। नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवंेद्र निम, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कांवड़ यात्रा के दौरान निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओं तथा प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आयी है कांवड़ियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए सभी सुविधाएं दी जा रही है और स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया जा रहा है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने पुष्प वर्षा कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व पार्षदों के साथ मीडिया कर्मियों के सहयोग को सराहा। और निगम की सेवाओं को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सक्रिय रहने का विश्वास दिलाया। इसके अलावा चीफ वार्डन राजेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा व हेमंत अरोड़ा, पार्षद दिग्विजय चैहान, मुकेश गक्खड़घ्, मंसूर बदर, संजय फुटेला, दिनेश सेठी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन और निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम में उक्त के अलावा नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित निगम व प्रशासन के अनेक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्षद व राजनेता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *