। सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी रजि सहारनपुर एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री हेमकुंट साहिब जाने वाली संगत के लिए लंगर की सेवा 1 जून से निरंतर चल रही जिसमें सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी के सारे सेवादार तन मन धन व दिल से इस सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं आज पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप सहारनपुर की प्रबंधक कमेटी चल रही लंगर सेवा में संगत के लिए कुछ कच्चे राशन की सेवा लेकर पहुंचे। सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी ने नुमाइश कैंप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत का धन्यवाद किया और कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अपार कृपा एवं आप सभी संगत के प्यार और आशीर्वाद से श्री हेमकुंट साहिब जाने वाली संगत की सेवा लगातार चल रही है और आगे भी यह सेवा चलती रहेगी। इस दौरान पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप कमेटी से तजिंदर सिंह, दविंदर सिंह, रणजीत सिंह, भाई परमजीत सिंह एवं सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसइटी के सेवादार मनजोत सिंह, चरणप्रीत सिंह, शेरसिंह, साहिब सिंह, तेजपाल सिंह, मंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, राघव, गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

