तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, टेम्पो सवार बच्चों व महिलाओं समेत 15 हुए घायल
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद बुधवार को शुक्रताल आयोजित मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए तितावी क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान से एक टेम्पू द्वारा बच्चों महिलाओं सहित लगभग 20 लोग गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से लौटते समय टैम्पो चालक टैम्पो को तेज गति से वापिस लेकर तितावी क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान लौट रहा था। इसी दौरान तितावी के निकट पहुंचा तो हाइवे पर मोड़ होने के चलते टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो के पलटने से बच्चों व महिलाओं और अन्य सावर लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने टैम्पो मे फसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा बघरा अस्पताल भिजवाया, हादसे में महिलाओं बच्चो समेत लगभग 15 लोग घायल हुए जिसमे दो की हालत गम्भीर होने के कारण, मुज़फ्फरनगर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, अन्य घायलों का बघरा सीएचसी में उपचार जारी

