हिसार। प्रदेश में वीरवार सुबह अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और हिसार में तेज वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही नौ जिलों में वर्षा हुई। वर्षा से तापमान भी कम हुआ है। अब आने वाली 9 जून तक मौसम खुश्क रहेगा। इससे अधिकतम तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हुई। हिसार में सुबह करीब साढ़े चार बजे ओलावृष्टि हुई जो अलग-अलग स्थान पर हुई। इसके अलावा तेज वर्षा से मौसम ठंडा हुआ।
प्रदेश में नारनौल जिले में सबसे ज्यादा वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों की माने तो छह जून से हवाओं में बदलाव होगा। उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम खुश्क होगा। पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिरसा में भी हुई बारिश

हरियाणा में कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिससे किसान और आमजन प्रभावित हुए हैं। सिरसा में बुधवार रात को तेज बारिश हुई। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति दिन- रात प्रभावित हुई। आलम यह था कि सुबह शहर के एक हिस्से में 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जिस कारण नगर परिषद में सभी सेवाएं प्रभावित रही।
बारिश के बाद की गर्मी और उमस के कारण कर्मचारी भी बाहर आकर इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, ग्रामीण एरिया में कई जगहों पर पेड़ों से टहनियां टूट गई। जिसे कि सुबह दिन में लोग काटकर ले जाते हुए दिखाई दिए।
बुधवार रात को सिरसा में 15 एमएम, पंजुआना में 10 एमएम, अबबूशहर में 8 एमएम, खुईया में 6 एमएम, नहराना में तीन एमएम बारिश हुई। बारिश में रानियां और सिरसा में कई जगहों पर जलभराव हुआ।
"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *