आगरा। चलती ट्रेन में पति ने सामने सीट पर बैठी पत्नी को कई तमाचे जड़ दिए। जोरदार थप्पड़ के चलते वह सीट से गिर गई। वह पति से भिड़ गई, पिटाई करते पति की यात्रियों से वीडियो बनाने की कहने लगी। जिससे कि उसे साक्ष्य के रूप में परिवार के लोगों को दिखा सके। यात्रियों ने रविवार रात को पति द्वारा की गई पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया।
प्रसारित वीडियो रविवार रात को मथुरा से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। जनरल कोच में यात्रा करते पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
यात्रियों ने वीडियो बना इंटरनेट मीडिया में किया प्रसारित
पत्नी ने मोबाइल से इसकी शिकायत अपने मायके वालों से करने की कहा। जिस पर पति ने उसका मोबाइल छीन लिया। पत्नी मोबाइल लेने के लिए पति से भिड़ गई। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। पति ने मोबाइल नहीं लौटाया। इस बीच पति ने उसे दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। पति की पिटाई के चलते वह गिर गई और रोने लगी।
मथुरा से आगरा आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का बताया जा रहा
यात्रियों से पति द्वारा की जा रही पिटाई की वीडियो बनाने की गुुहार लगाई। कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। पत्नी का कहना था कि वह लोगों के सामने अपनी पिटाई की वीडियो परिवार के लोगों को दिखाएगी। इस बीच कुछ यात्रियों ने रेलवे पुलिस को इसकी जानकार दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर आगरा कैंट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जानकारी की जा रही है।

