कानपुर। काकादेव में नाबालिग बहनों को दिनदहाड़े बाइक से अगवाकर दो युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को विजय नगर से गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
काकादेव निवासी महिला की 14 वर्षीय और 11 वर्षीय बेटियां 26 मई को कापी-किताबें खरीदने विजय नगर गई थी। इस दौरान विजय नगर गल्लामंडी निवासी शिवा गौतम उर्फ बब्बू और रावतपुर गांव निवासी अजय वर्मा उर्फ चंडाल दोनों बहनों को बाइक से अगवाकर घर ले गए और उन्हें बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर दोनों बहनें घर पहुंची और स्वजन को आपबीती बताई। जिसके बाद दोनों की मां आरोपितों के घर शिकायत करने पहुंची तो उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़िता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ काकादेव थाने में तहरीर दी।
यूपी कांग्रेस ने एक्स पर कसा तंज

