विश्व हिंदू महासंघ ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया
मुज़फ्फरनगर:- विश्व हिंदू महासंघ ने परम शिव भक्त न्यायमूर्ति महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उनके आदर्शो का याद कर राष्ट्र धर्म और मानव धर्म की सेवा करने का संकल्प लिया
इस अवसर पर जिला प्रभारी सुबोध वर्मा,जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा,धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र मिश्रा,जिला सचिव व्योम शर्मा,मातृशक्ति कार्यवाह जिलाध्यक्ष चीया राजपूत, मोनिका शर्मा, दीपिका पाल,अमित गुप्ता,प्रमोद कुमार,सुरेश कुमार,ऋषभ पाल,संजय पाल,अंकुर पाल,शेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे।