नैनीताल। हाई कोर्ट के नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय को शुक्रवार को चीफ जस्टिस कोर्ट रूम में मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय का नोटिफिकेशन तथा राज्यपाल की ओर से शपथग्रहण के लिए चीफ जस्टिस को अधिकृत किए जाने से संबंधित पत्र पढ़ा।
इस मौके पर जस्टिस उपाध्याय की पत्नी उमा उपाध्याय, बेटा चेतन और भरत उपाध्याय के साथ अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे। इसके अलावा महाधिवक्ता एसएन .बाबुलकर, सीएससी.चंद्रशेखर रावत, अपर महाधिवक्ता राजीव बिष्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मेहता, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, पूर्व महाधिवक्ता वीबीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
जस्टिस उपाध्याय के शपथ लेने के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या दस हो गई है। यहां चीफ जस्टिस समेत जजों के कुल 11 पद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *