रोहतक। कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला में 27 वर्षीय खुशबू ने रसोई में पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। खुशबू के पति साहिल ने बताया कि उसकी गाजियाबाद की खुशबू से करीब सात साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों ने रोहतक कोर्ट में अंतरजातीय विवाह किया था।
इसके बाद से दोनों घर पर रहे थे। उनका एक छह साल का बेटा आयान है। साहिल का कहना है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह जिम में गया था। करीब दस बजे वापस आया, तो घर के पास पहुंचने वाला ही था, तभी उसकी बुआ ने फोन कर घटना की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी मां ने चम्मच से दरवाजा खोला।
इसके बाद उसने खुशबू को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतका के स्वजन के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम में ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे ने दूध मांगा, मां ने रसोई में लगाया फंदा

साहिल ने बताया कि उसके बेटे आयान को भूख लगी थी, तो उसने अपनी मां खुशबू से दूध मांगा तो खुशबू ने आयान को बैडरूम में बैठा दिया। आयान को ड्राइंग देकर काम में लगा दिया। इसके बाद कई देर तक तक खुशबू दूध लेकर नहीं आई तो आयान भी रसोई की तरफ गया। उसी वक्त मेरी मां भी घर पर पहुंच गई।

मेरी मां ने रसोई की कुंडी चममच से बड़ी मुश्किल से खोली। जब खुशबू को फंदे पर लटका देखा तो एक दम से दंग रह गया। मैंने एकदम किसी तरह से खुशबू को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन खुशबू को बचा नहीं पाया।

परिवार का इकलौता बेटा है साहिल

साहिल ने बताया कि वो दो भाई-बहन है। उसकी बहन शादीशुदा है। वह खुद ई-रिक्शा चलाता और उसके माता- पिता भी दोनों ड्यूटी पर जाते हैं। परिवार के किसी भी सदस्य का कभी भी खुशबू के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। शनिवार सुबह जब वो जिम गया तो खुशबू ठीक हंस बोल रही थी। किसी प्रकार की कोई परेशानी भी चेहरे पर नहीं झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *