हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज पुलिस ने अदालत में फिर पेश किया। इस दौरान हिसार जिला न्यायालय ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
वहीं, इससे पहले ज्योति पांच दिन की रिमांड पर थी। इस दौरान जांच में पुलिस को ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिससे पता चल सके कि आरोपी किसी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के संपर्क में थी।

फोरेंसिक लैब भेजे गए मोबाइल फोन

आरोपी ज्योति के फोन लैपटाप और कुरुक्षेत्र के हरकीरत के दो मोबाइल फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं, जहां उनका विश्लेषण चल रहा है।आरोपी ज्योति से लगातार जांच एजेंसियां भी पूछताछ कर रही है। आरोपी के पिता हरीश का कहना है कि अदालत में पेशी के दौरान वह बेटी से मिलेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए वकील किया जाएगा।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा जांच एजेंसियां आरोपी से हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस अभी फोरेंसिक लैब में भेजे गए फोन और लैपटाप के डाटा मिलने के इंतजार में है। डाटा मिलने के बाद जो सबूत सामने आएंगे उसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

16 मई को किया गया था गिरफ्तार

16 मई को हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के अंतर्गत हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी में की रहने वाली है। ज्योति मल्होत्रा ट्रेवल विद जो के नाम से एक यू-ट्यूब चलाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.37 लाख फॉलोअर्स हैं।

मीडिया इंफलुएंसर्स के यूट्यूब चैनलों पर पुलिस की नजर

ISI इंटरनेट मीडिया इंफलुएंसर्स पर डोरे ड़ाल रही है। केंद्रीय एजेंसियों ने इनपुट साझा किया है जिसके बाद निजी छोटे चैनलों की पुलिस स्कैनिंग कर रही है। पुलिस यह देख रही है कि यूट्यूबर व अन्य ब्लॉगरों ने कौन-कौन सी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की हैं? वीडियो कहां कहां की हैं? पिछले छह महीने में वे कहां-कहां गए? फूड ब्लॉगर से लेकर स्पॉन्सरशिप टूरों की जांच भी जा रही है। स्पेशल टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम इसकी मॉनीटरिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *