फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद पर चुनावी रंजिश में फायरिंग के तीन आरोपितों को दक्षिण पुलिस और एसओजी ने मंगलवार रात पकड़ लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
नई बस्ती के पार्षद देशदीपक यादव ने मंगलवार शाम थाना दक्षिण में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात मयंक उर्फ सचिन व उसके साथियों ने उन पर हत्या करने की नीयत से फायरिंग की। जिसमें वे बाल बाल बच गए। रात एक बजे आरोपितों के बिहारीपुर से लालऊ की ओर आने की सूचना पर पुलिस और एसओजी ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सात-आठ लोग पैदल आते दिखाई दिए।

पैर में लगी तीन आरोपितों के गोली

पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन के पैर में गोली लग गई। बाकी भागने में सफल रहे। घायलों की पहचान मयंक उर्फ सचिन, रोहन यादव और अमन पण्डित सभी निवासी नई बस्ती के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *