देवबंद में कार सवार लोगों से बचने के लिए प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग युवती की मौत, युवक गंभीर
कार सवार लोगों ने प्रेमी युगल की गाड़ी पर की थी फायरिंग
देवबंद के पिलर नंबर 71 से कूदे दोनों प्रेमी युगल
सहारनपुर, देवबंद।
कार सवार लोगों से बचने के लिए प्रेमी युगल ने देवबंद में फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। आरोप है कि पीछा कर रहे लोगों ने प्रेमी युगल की गाड़ी पर तबाड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने प्रेमी युगल को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। गंभीर हालत के चलते दोनों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई।

कोतवाली एक क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती समीप के ही गांव के एक युवक के साथ बीते 12 मई प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। युवती के पिता ने देवबंद कोतवाली में युवक के खिलाफ अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को देवबंद के फ्लाईओवर पर स्थित पिलर नंबर 71 से प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार कुछ लोग प्रेमी युगल की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। जैसे ही गाड़ी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो कर में सवार लोगों ने प्रेमी युगल की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते एक गोली गाड़ी के टायर में लग गई। इसके बाद स्वयं को कर स्वरों से घिरता देख प्रेमी युगल ने पिलर के ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी। जिसके चलते दोनों बेहोश हो गए, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवबंद सीओ रविकांत पाराशर और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर हालत के चलते चिकित्साकों हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी युगल की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले आरोपी भी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि हादसे में घायल युवती की मौत हो गई है। पुलिस टीम को पंचनामा भरने के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
कार में सवार आखिर कौन थे लोग?
मंगलवार को देवबंद के फ्लाईओवर से छलांग लगाने वाले प्रेमी युगल बीती 12 तारीख सेफरार थे। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे और पुलिस भी जांच में जुटी थी। बताया जाता है कि मंगलवार को दो कारों में सवार लोग प्रेमी युगल का पीछा कर रहे थे। हालांकि पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए है। लेकिन मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि कर में सवाल आखिर लोग कौन थे? जो दोनों का पीछा कर रहे थे।
युवक के पिता की एक महीने पहले हुई थी मौत
फ्लाईओवर छलांग लगाने के बाद घायल हुए प्रेमी युगल अस्पताल में बेहोशी की हालत में पड़े रहे। वह कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। बताया जाता है घायल युवक के के पिता की भी एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों पास पास के ही गांव के हैं। युवती की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशांत त्यागी

