रायबरेली। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
एक साथ दो लोगों की अचानक हुई मौत से परिवार समेत गांव में भी शोक का माहौल है। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, भदोखर के भैदपुर सनही निवासी राकेश अपनी पत्नी राजपति व परिवार की भाभी श्रीमती के साथ सोमवार की रात एक शादी समारोह शामिल होने गए थे, जहां से देर रात वे बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर गांव के पास ही अज्ञात वाहन में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें सलोन पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने राकेश व श्रीमती को मृत घोषित कर दिया।
राजपति की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए।
थानाध्यक्ष भदोखर दयानंद तिवारी का कहना है कि टीम को अस्पताल भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *