गोंडा में लूट के दौरान की थी हत्या
नकदी व आभूषण लूटकर ले जाते समय गृहस्वामी शिवदीन ने एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया तो उन्हें गोली मार दी, जिससे शिवदीन की मौत हो गई थी। सोमवार की रात में हत्यारोपी सोनू सोनौली गांव के पास एक और वारदात की फिराक में था।
एसपी ने बताया कि सोनू पर अलग-अलग थाने में 52 मुकदमे दर्ज थे। उस पर एडीजी गोरखपुर जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
45 मिनट चली मुठभेड़
पुलिस व बदमाश के बीच 45 मिनट क मुठभेड़ चली। बताया जा रहा है कि बदमाश ने 12 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आठ राउंड फायरिंग की। पुलिस ने सोनू को फरवरी 2021 में गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर बाहर आ गया था। सोनू कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जिले के साथ ही अयोध्या, बहराइच, बस्ती में मुकदमे दर्ज थे।
2002 में प्रकाश में आया था साेनू उर्फ भुर्रे का नाम
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम के मुताबिक, 2002 में कटरा बाजार व कर्नलगंज में लूट की वारदात की जांच में सोनू उर्फ भुर्रे का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद से वह लगातार जिले के साथ ही आसपास के जिलों में लूट, डकैती व हत्या में शामिल रहा।
बहराइच के हुजूरपुर में लूट व हत्या में शामिल था। इसके अलावा, उमरी बेगमगंज, परसपुर, कर्नलगंज समेत 20 से अधिक थानों में मुकदमा दर्ज है।
लंबे समय से इसकी तलाश चल रही थी। उन्होंने दावा किया कि सोनू कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ जाता था।

