गोंडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भुर्रे ढेर
SOG पुलिस व उमरी बेगमगंज पुलिस,खुरारे पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुआ ढेर
गोंडा पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे पासी को एनकाउंटर में मार गिराया।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, SHO नरेंद्र राय बाल-बाल बचे।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
24 अप्रैल को चोरी के दौरान उमरी में हत्या उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. ADG जोन ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया किया था.
भुर्रे पासी पर हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज थे।


