हरिद्वार। मेरठ शहर निवासी दंपती दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने रविवार को बढ़ती जनसंख्या के खिलाफ हरकी पैड़ी से उल्टी पदयात्रा शुरू की। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मौजूद लोगों को जनसंख्या नियंत्रण संबंधी प्रेरक संदेश दिखाए। जनसंख्या नियंत्रण को आवाज उठाने का आह्वान किया।
दिनेश तलवार और दिशा तलवार की एक सूत्रीय मांग है कि बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध सरकार कोई सख्त कदम उठाए। बताया कि कुछ लोगों की जागरूकता के कारण जनसंख्या वृद्धि में गिरावट आ रही है। बावजूद इसके हमने चीन को पीछे छोड़ दिया है।
हमारी मांग है कि सरकार दो बच्चों का कानून लाए। यह अभियान जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में है। संसाधन सीमित हैं और देश की जनसंख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
हमारी मांग है कि सरकार दो बच्चों का कानून लाए। यह अभियान जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में है। संसाधन सीमित हैं और देश की जनसंख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
पिछले 30 सालों में हमने 400 से अधिक शहरों में पदयात्रा की। वह जंतर मंतर नई दिल्ली पर लगभग सौ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। हर बार प्रधानमंत्री तथा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को ज्ञापन भी दिए गए हैं। कहा कि दो बच्चों का कानून राष्ट्रहित में आवश्यक है।

