उन्नाव। मोहान-मियागंज मार्ग पर मउहा चौराहे के पास लोहे की चादर लादकर कन्नौज से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक सोमवार सुबह सात बजे चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक 40 वर्षीय दानवीर पुत्र रामशरण निवासी घरौंदा थाना कुरौली जिला मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सीएचसी पहुंचाया। जांच के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि ट्रक पलटने से चालक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *