लोगों ने पुलिस से शिकायत की
कविनगर निवासी राजकिशोर गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मई 2022 में दिल्ली के पीतमपुरा निवासी संदीप वाधवा और विपुल वाधवा ने उनसे संपर्क किया और बताया कि वह नोएडा सेक्टर-151 स्थित प्रोजेक्ट स्पोर्टस लैंड फार्म हाउस की जमीन का सौदा किया था। यह सौदा 10 लोगों के साथ 1600 गज जमीन का 5250 रुपये गज के मूल्य पर किया था।
सभी खरीदारों ने 60 लाख दिए नकद
बताया गया कि भुगतान सात लाख रुपये चेक के जरिए किया किया और 60 लाख रुपये सभी खरीदारों ने नकद दिए। बाकी 17 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने तय हुए। कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि फार्म हाउस की जमीन डूब क्षेत्र में आती है और उस पर राजस्व विभाग की रोक है, जिसे हटाने के लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
उन्होंने दो महीने में समाधान का आश्वासन दिया। जब पीड़ित पक्ष ने समय बीतने पर संपर्क करना शुरू किया तो आरोपी टाल-मटोल करते रहे और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। – स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी कविनगर

