वक्फ कानून पर पोल खुलने से रालोद को करनी पड़ रही फर्जी समर्थन की घोषणा• ज़िया चौधरी

रालोद में जाने वालों का समाजवादी पार्टी से नहीं रहा कभी कोई नाता

मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कल मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी छोड़कर रालोद में जाने वाले कार्यकर्ताओं की घोषणा बिल्कुल फर्जी है। सपा छोड़कर रालोद में जाने की घोषणा करने वाले कभी भी समाजवादी पार्टी के कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता तक नहीं रहे है ऩ इनका कभी समाजवादी पार्टी से कोई नाता रहा है उनकी जानकारी के अनुसार यह लोग बसपा व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े थे।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि वक्फ के काले कानून पर रालोद ने भाजपा को समर्थन देकर मुस्लिमों व सेकुलर ताकतों को धोखा दिया है जिसके चलते मुस्लिमों में भारी नाराजगी से घबराए रालोद नेताओं को अपना समर्थन दिखाने के लिए फर्जी घोषणाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों व सेकुलर सर्वसमाज में अपनी छवि बेहद खराब होने के चलते ही रालोद नेताओं को फर्जी घोषणा का सहारा लेना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी जिले में अनुशासित,सक्रिय व मजबूत है तथा किसी भी प्रलोभन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता को प्रभावित नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *