सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला चैनपूरवा निवासी 22 वर्षीया सुनील वर्मा पुत्र घनश्याम का अधजला शव मोहाना सोहास रोड के पास पारसोहिया में मिला है। वह शनिवार की सुबह घर से निकले थे। मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इसकी तहरीर मोहना थाने में दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

सुनील रमवापुर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान चलाये थे। मृतक के भाई बलिराम ने मोहाना थाना में तहरीर दिया है कि उनके भाई सुनील वर्मा रमवापुर चौराहे पर आभूषण कला केंद्र के नाम से दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम तक घर वापस नहीं आये तो खोजने निकले। इसकी सूचना थाने पर भी दिया था। काफी खोजने के बाद भी कोई पता नही चला। रविवार सुबह सुनील का शव बरामद हुआ है वह भी अधजला। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। मोहाना थानाध्यक्ष अनूप मिश्रा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

पत्नी को भेजा नीले ड्रम का वीडियो

वहीं अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है जहां एक महिला को उसका पति ही हत्या करने की धमकी दे रहा है। नीले ड्रम के वीडियो उसे भेजे जा रहे हैं। नीले के ड्रम को लेकर महिला दहशत में है। पुलिस जांच में जुट गई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की महिला इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती है। उसकी शादी 11 मार्च 2023 को सिविल लाइन क्षेत्र के जाकिर नगर निवासी युवक से हुई थी। महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि दहेज की मांग को लेकर पति दो साल से पति मारपीट कर रहा है। सास-ससुर भी पति का साथ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *