सूरतगंज से हेतमापुर रोड का किया जाएगा चौड़ीकरण
इसके अलावा देवा से सद्दीपुर मार्ग 9.75 किलोमीटर के चौड़ीकरण के लिए 25.51 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई है। 2.49 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। अधिशाषी अभियंता निर्माण राजीव राय ने बताया कि सूरतगंज से हेतमापुर रोड का चौड़ीकरण किया जाना है। 13 किलोमीटर लंबी इस रोड का सात मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 44 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति हुई है, जिसके सापेक्ष 15 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
देवा से फतेहपुर तक बनेगा फोरलेन
बाराबंकी-देवा वाया फतेहपुर तक फोरलेन बनाए जाने के लिए एनएचएआई ने प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसमें बाराबंकी से देवा और फतेहपुर तक लगभग 36 किलोमीटर है। यहां 20 किलोमीटर तक चौराहे मोड़ पर फोरलेन बनाया जाना था। शेष जगहों पर टू लेन प्रस्तावित था। अब इसमें संशोधन हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से देवा से फतेहपुर तक फोरलेन बनाए जाने की मंजूरी दी है। यह मार्ग लगभग 660 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत 16 प्रभावित ग्रामों में 10 की भूमि का अधिग्रहण हो जा चुका है। छह गांव अवशेष हैं।

