धर्म परिवर्तन=नाबालिक का खतना कराया, हलीम खिलाया मुसलमान बनाया

मुजफ्फरनगर में एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। 15 साल के किशोर के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर एक शिकायत की है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले इमरान नामक शख्स ने उनके 15 साल के नाबालिग बेटे का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रची। परिजनों का दावा है कि इमरान ने नाबालिग को दिल्ली और रूड़की के कलियर शरीफ ले जाकर उसका ब्रेन वॉश किया, खतना कराया, कलमा पढ़वाया और उसका नाम बदलकर सूफियान रख दिया। इतना ही नहीं, उस पर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए दबाव डाला गया और साउदी अरब ले जाने की योजना बनाई गई।
आरोप के अनुसार नाबालिग की इमरान से मुलाकात राजकीय मैदान में आने-जाने के दौरान हुई थी। इमरान ने धीरे-धीरे बच्चे पर अपना प्रभाव जमाया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने वंश को पहले रूड़की के कलियर शरीफ ले जाकर उसका दिमागी तौर पर ब्रेन वॉश किया। इसके बाद होली एंजिल्स स्कूल के पास एक सैलून में उसका खतना कराया गया। परिजनों का कहना है कि इस दौरान वंश को कलमा पढ़वाया गया और हलीम बिरयानी खिलाकर उसका धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गई।
वही पुलिस अधिकारियो का कहना है की इस पुरे मामले की गंभीरता से जाँच की. जाएगी और जो. भी तथ्य सामने आयेंगे कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
BYTE =विकास त्यागी (पूर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल )
BYTE =एडवोकेट
BYTE =राजू साव (सीओ सिटी )

