रिपोर्ट :- सौरभ द्विवेदी

इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र के नगला दलप आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे कानपुर जा रहे ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे को जाम कर पुलिस प्रशासन और वाहनों पर पथराव कर दिया इसी के साथ के घटना का कवरेज कर रहे स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन ले गए। पथराव के चलते तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति काे संभाला। इस कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन करीब एक घंटा रुका रहा। जिला अस्पताल में कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी परिजनों नशे की हालत में हाथपाई की माइक आईडी तोड़ी।

जनपद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के परशूपुरा गांव के रहने वाले लालू 35 वर्ष पुत्र हरनारायण सिंह व सार्थक 8 वर्ष पुत्र राघवेंद्र कठेरिया इकदिल कस्बा से शाम को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बिरारी ओवरब्रिज के पास नगला दलप गांव के सामने इनकी बाइक पीछे से ट्रक में जा घुसी। जिससे दोनों की मौत हो गई। लालू मजदूरी का काम करता था। इनकी मौत की खबर ग्राम परशूपुरा पहुंची तो वहां के लोग सड़क पर आ गए और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। और देखते ही देखते वाहनों पर पथराव भी कर दिया। जिसमें एक बस सहित दो ट्रकों के शीशे भी टूट गए। वीडियो बना रहे स्थानीय पत्रकार संजीव कुमार को लोगों ने पीटा जिससे उनके चोटें आयीं और मोबाइल भी लूट ले गए। लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस के आने पर उसे बचा लिया गया। ट्रक के ड्राइवर कंडक्टर दोनों भाग गए। सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया उसके बाद लोग माने।

घटनास्थल पर कवरेज करने गए स्थानीय घायल पत्रकार संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना पर कवरेज करने गए थे। जिस पर नशे में परिजनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके साथ जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल लूट कर भाग गए

:- हाइवे से जा रहे राहगीर आशीष के ऊपर भी पत्थर फेंके जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। घायल ने बताया कि हाईवे पर जाम लगा रखा था और पुलिस पब्लिक सबके ऊपर यह लोग पथराव कर रहे थे। सीओ सिटी ने बताया कि बाइक तेज गति से थी। उसके पीछे ट्रक में घुसने से दो लोगों की मौत हुई है। गुस्साए लोगों ने हंगामा व पथराव किया था, उन्हें समझाकर शांत कराया गया है। जो इस पथराव में घायल हुए उनके भी प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

 

रिपोर्ट :- सौरभ द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *