कलम के पुरोधा की पुण्यतिथि पर उमड़े गणमान्य
मुज़फ्फरनगर:कलम के पुरोधा स्वर्गीय जितेंद्र दीक्षित जी की सातवीं पुण्यतिथि पर आज शहर में विभिन्न स्थानों पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
उसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी राकेश शर्मा के रोडवेज स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय सांसद हरेंद्र मलिक व शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने दीक्षित जी व उनकी पत्रकारिता के विषय में विभिन्न संस्मरण सुनाए , राकेश शर्मा ने स्वर्गीय जितेंद्र दीक्षित जी की कर्मठता ओर जीवटता के किस्से सभी से साझा किए ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पंडित अमलेश शर्मा ,गौहर सिद्दकी , विजित त्यागी राजसत्ता पोस्ट,रमेश मास्टर जी , नंदू शर्मा , हरिओम त्यागी , रईस अहमद , राजू , नवनीत भारद्वाज , आशीष यादव , अमोल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

