सांसद इमरान मसूद ने होली खेल कर किया किया बड़ा गुनाह : देवबंदी उलेमा

हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने वाले सांसद इमरान मसूद आए देवबंदी उलेमाओं की निशाने पर

देवबंदी उलेमाओं ने सांसद इमरान मसूद पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

सहारनपुर देवबंद।

होली के पर्व पर हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद देवबंदी उलेमाओं के निशाने पर आ गए हैं। देवबंदी उलेमा ने कहा है कि‌ सांसद इमरान मसूद एक मुसलमान है और मुसलमान को शरीयत के हिसाब से चलना चाहिए। लेकिन जिस प्रकार से इमरान मसूद ने होली पर्व गुलाल उड़ाया है यह पूरी तरीके से शरीयत के खिलाफ है।
देवबंदी उलेमा कारी इसाक गोरा ने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा बनाने के अन्य तरीके हैं और बहुत से रास्ते हैं लेकिन जिस तरीके से सांसद इमरान मसूद ने मुसलमान होते हुए होली खेलकर सिर्क किया है इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए लेकिन इमरान मसूद ने जिस तरीके से होली खेल कर शरीयत के खिलाफ काम किया है यह बहुत बड़ा गुनाह है। ऑनलाइन फतवा विभाग के प्रमुख मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि इमरान मसूद ने इस्लाम विरोधी कार्य किया है। शरीयत में कहीं भी इस प्रकार छूट नहीं है।उन्होंने कहा कि इस्लाम में सभी धर्म का सम्मान बताया गया है। भाईचारा बनाने के बहुत से रास्ते हैं। लेकिन इमरान मसूद ने जिस प्रकार से शरीयत विरोधी कार्य किया हैं यह बिल्कुल इस्लाम विरोधी कार्य है। देवबंदी उलेमाओं के निशाने पर आने के बाद अभी इमरान मसूद चुप है। वह इस मामले पर अब कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। गौरतलब हो की कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने के बाद इमरान मसूद ने जुमे की नमाज भी अदा की थी।

लोकसभा चुनाव में भगवान श्री राम का किया था गुणगान

गौरतलब हो कि इससे पहले भी इमरान मसूद लोकसभा चुनाव में भगवान श्री राम का गुणगान करते नजर आए थे, और मां शाकुंभरी देवी मंदिर में जाकर उन्होंने पूजा अर्चना भी की थी।

2014 में प्रधानमंत्री मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोटी बोटी करने की धमकी देने वाले इमरान मसूद का बदला चेहरा पश्चिम उत्तर प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति को लेकर एक बड़ी रणनीति माना जा रहा है। हालांकि हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलकर अब वह देवबंदी उलेमा और सपा और बसपा के मुस्लिम नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।

वर्जन….

होली दीपावली और ईद का पर्व आस्था का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति हिंदू मुसलमान की साझा विरासत है। यहां होली और ईद के पर्व एक साथ मनाए जाते हैं।

इमरान मसूद, सांसद सहारनपुर।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *