सनकी पोते ने अपने दो दादा व दादी को मौत के घाट उतारा
शुक्रवार की भोर में तीन बजे दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया
फावड़े से किया तीनों की निर्मम हत्या, घटना से कांप गए गांव के लोग
गोरखपुर:झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला में एक पौत्र ने शुक्रवार की भोर में तीन बजे अपने दो दादा व एक दादी को फावड़ा से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने आरोपी युवक
रामदयाल पुत्र विजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। रामदयाल भोर में घर में विवाद किया। विवाद के बाद वह 200 मीटर दूर घोठ पर पहुंचा। वहां पर सनकी रामदयाल ने पशु (पड़वा) के सिर पर फावड़ा से हमला किया। इसके बाद उसके बड़े दादा साधु (70) और अपने दादा कुबेर (69) और दादी द्रोपदी देवी (65) ने मना किया तो वह तीनों के ऊपर फावड़ा से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। रामदयाल की मां कुसमावती देवी का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में रामदयाल को चोट आई थी। उसी दिन से वह दिमागी रूप से डिस्टर्ब चल रहा है। भोर में अपने घर के तीन लोगों की हत्या काट दिया। उसकी मां का कहना है कि घर मे विवाद किया तो वह पति पत्नी दोनो घर से निकल गए थे। इसके बाद वह घोठ पर पहुंचा।