प्रयागराज। संभल स्थित जामा मस्जिद की सिर्फ साफ सफाई होगी। सफेदी व मरम्मत नहीं हो सकेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट दाखिल कर कहा है कि सफेदी की जरूरत नहीं है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने याची को रिपोर्ट पर जवाब दाखिल करने का समय दिया है। एएसआई से कहा गया है कि वह सोमवार तक हलफनामे के साथ रिपोर्ट दाखिल करें। मामले में अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी।

एएसआई ने पूर्व में जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी की अर्जी खारिज कर दी थी। इस पर कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने गुरुवार एएसआई की तीन सदस्यीय समिति बनाकर शुक्रवार को रिपोर्ट मांगी थी। राज्य सरकार व मंदिर पक्ष की तरफ से याचिका का विरोध किया गया है।‌

ASI ने और क्‍या कहा?

एएसआई का कहना है कि संरक्षित स्थल में सफेदी मरम्मत की अनुमति नहीं दी जा सकती। मंदिर पक्ष ने सफाई मरम्मत की आड़ में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *