जनपद शामली में जिला कलेक्ट्रेट पर महिला जनसुनवाई दिवस उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
21 मामले माननीय सदस्य के सामने लाए गए,जिनके तुरंत नितरारण हेतु सभी संबंधित अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देश प्रेषित किए गए ।
महिला आयोग के सदस्य मनीषा अहलावत ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत का निरीक्षण किया गया। बच्चियों को भविष्य में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उनके आवासीय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

मनीषा अहलावत ने कहा ऐसे विद्यालयों की संख्या और बढ़ाई जाए तो और लड़कियाँ शिक्षा प्राप्त करेंगी। इनमें पुस्तकालय, खेल व कला प्रशिक्षण जैसी और कई सुविधा जोड़ी जा सकती हैं।

