15 अक्टूबर को भी अस्पताल में कराया गया था भर्ती
इससे पहले 15 अक्टूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ने पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।
9 फरवरी को फिर बिगड़ गई थी तबीयत
रविवार को फिर से सत्येंद्र दास की हालत देर शाम बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाने को कहा गया। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ लाया गया था।
सीएम योगी ने जाना था हालचाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 फरवरी को अस्पताल पहुंचे थे और आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।