बिजनौर में भी सामने आया था ऐसा मामला
बता दें, पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। बीते दिनों बिजनौर में एक शख्स ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गए। वह घर में रखे ढाई लाख रुपये भी लेकर चली गई। महिला दो बच्चों की मां थी। पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। शख्स ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी शादी पड़ोस के ही गांव में हुई थी। उसकी पत्नी के पास सुनील नाम के व्यक्ति का काफी आना जाना था। दो बच्चे पैदा होने के बाद भी उसकी सुनील से नजदीकियां कम नहीं हुईं। उसने बीमारी का इलाज कराने के लिए ढाई लाख रुपये की नकदी इकट्ठा कर रखी थी। उसकी पत्नी घर में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर दोनों बच्चों को घर पर छोड़ सुनील के साथ चली गई।
FB फ्रेंड के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां
ऐसे ही एक मामला मेरठ के मोदीपुरम से सामने आया था, जहां फेसबुक से दोस्ती होने के बाद तीन बच्चों की मां और दो बच्चों के पिता के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिया तो बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। विवाहिता अपने फेसबुक वाले प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति स्वजन संग कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बागपत के छपरौली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। एक गांव की विवाहिता अपने तीन बच्चों को छोड़कर नगदी व आभूषण लेकर प्रेमी संग फरार हो गई थी। पीड़ित पति ने शामली के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा कराया था।

