हरिद्वार:राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने आज प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड चौधरी यशवीर सिंह गुर्जर व टीम के साथ जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड में जिला कारागार रोशनबाद पहुँचकर जेल में बंद खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना व बाहर रानी देवयानी से मिलकर कानूनी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए विषम परिस्थिति मे पूर्ण सहयोग देने हेतू आश्वस्त किया।

उत्तराखंड गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा राष्ट्रीय गुर्जर महासभा, गुर्जर समाज के अधिकारों, न्याय एवं हितों की रक्षा हेतू सदैव संघर्षरत करेगी, बता दें खानपुर विधायक उमेश कुमार वह पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रहे विवाद में जेल में बंद है उन पर विधायक उमेश शर्मा के आवास पर पहुंचकर हमला करने का आरोप है।

