हमीरपुर। राठ कोतवाली के चिल्ली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महाकुंभ से लौट रही टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसमें उसमें सवार महिला सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी, 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा शामिल हैं। यह दोनों हिमाचल प्रदेश के थाना वैजनाथ के अंतर्गत गांव कांगड़ा के रहने वाले थे। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश निवासी सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस व यूपीडा के कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया है। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि हादसा टेंपो ट्रैवलर के चालक को झपकी आने के कारण हुआ है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा शनिवार सुबह 7:30 बजे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *