देहरादून

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा।

इस दौरान वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के साथ-साथ अपने पैतृक गांव पंचूर (पौड़ी) के आसपास के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

योगी आदित्यनाथ आज शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि प्रवास करेंगे।

6 फरवरी को दोपहर 2 बजे वे यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे।

इसके बाद वे पौड़ी जिले के बिथ्याणी गांव में स्थित माया योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में आयोजित किसान मेले में शामिल होंगे।

7 फरवरी को वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और फिर अपने पैतृक घर पर भतीजे की शादी में शामिल होंगे।

योगी आदित्यनाथ 8 फरवरी की शाम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बीते अक्टूबर में अपनी मां के हालचाल जानने जौलीग्रांट अस्पताल आए थे।

उन्हें आंख में समस्या होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

योगी आदित्यनाथ की मां समेत पूरा परिवार पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहते है।

योगी का पैतृक गांव पंचूर गांव ऋषिकेश से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *