Breaking news
उत्तराखंड
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे. टिहरी राजदरबार के महाराजा मनुजेंद्र शाह ने इसकी जानकारी मीडिया को दी.

देहरादून,विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी जनपद में स्थित नरेंद्रनगर राजदरबार में भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग की गणना करने के पश्चात की है. भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी।।
#BadrinathDham
#CharDhamYatra2025

