मुज़फ्फरनगर,नगर पालिका वार्ड 37 के सभासद अमित पट पटिया ने डीएम उमेश मिश्रा से की मुलाकात,वार्ड के सम्मानित नागरिक गणों के साथ की मुलाकात,कल रात सफाई अभियान के दौरान पूर्व सभासद प्रेमी छाबड़ा के द्वारा की गई अभद्रता को लेकर की मुलाकात।

सभासद अमित ने मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे पूर्व सभासद प्रेमी छाबड़ा से मेरे परिवार और मेरे साथियों को जान का खतरा है जब से मैं चुनाव जीता हूं यह मेरे प्रति अपने मन में द्वेष भावना रखते हैं मैं उनकी कई बार शिकायत भी कर चुका हूं लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती यह नहीं मालूम किस कारण इन पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है अगर यही सब चलता रहा तो मुझे शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।।

सभासद अमित के द्वारा बताया गया कल रात वह अपने वार्ड में सफाई अभियान के दौरान सफाई करवा रहे थे इसी दौरान पूर्व सभासद प्रेमी छाबड़ा भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने सफाई अभियान को बाधित किया और उनके द्वारा मेरे साथ बदतमीजी की गई हमने पूरा प्रकरण डीएम महोदय के संज्ञान में लाने हेतु आज मुलाकात की थी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *