जनपद मुजफ्फरनगर में 8 शुगर मिल संचालित है क्रय केद्रो से शुगर मिल तक गन्ना डुलाई का कार्य ट्रैक्टर ट्रोलों के माध्यम से 400 कुंतल गन्ना शुगर मिल में डुलाई का काम किया जा रहा है सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोन है परिवहन विभाग के सामने ही सड़कों पर बड़े-बड़े ट्रैक्टर ट्रोलों के माध्यम से गन्ना शुगर मिलों तक जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है कई घटनाएं पिछले वर्ष घटित हुई और वर्ष 2025 में भी कल मंसूरपुर क्षेत्र में एक नई दुर्घटना गन्ने के ट्रैक्टर ट्ररोले के टक्कर लगने से घटित हुई

आम नागरिकों की जान माल की सुरक्षा करना सहायक संभागीय परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है बिना परमिट के ट्रोलों के माध्यम से कैसे गन्ना क्रय केंद्र से शुगर मिल तक जा रहा है यह एक्सीडेंट का हिस्सा है किसके परमिशन से ऐसा हो रहा है यह बहुत ही एक गंभीर विषय है आम जनता की एक्सीडेंट से दुर्घटना हो रही है अनेकों परिवार को क्षति पहुंची है उसकी भरपाई कौन करेगा आज दिनांक 22 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी महोदय के नाम प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी जन शिकायत पर डाला गया गन्ना विभाग के डीसीओ महोदय से फोन पर वार्ता हुई उन्होंने बताया टोलो को बंद करने की जिम्मेदारी सहायक संभागीय परिवहन विभाग की है जिला गन्ना अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं क्योंकि आठ शुगर मिल जिला गन्ना अधिकारी के अंतर्गत आता है और ना ही सहायक संभागीय परिवहन विभाग इस पर कठोर कार्यवाही करने को तैयार नहीं है पिछले वर्ष भी कुछ कार्यवाही हुई लेकिन निरंतर कार्यवाही नहीं हुई ट्रेक्टर ट्रोलों के माध्यम से 400 क्विंटल गन्ना क्रय केद्रो से शुगर मिल तक जो गन्ना डुलाई शुगर मिल में की जा रही है उसकी जांच होनी चाहिए तथा बिना परमिशन के गन्ना डुलाई करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए और किसकी परमिशन से ट्रैक्टर ट्रालो के माध्यम से 400 कुंतल गन्ना सड़कों पर शुगर मिल तक कैसे जा रहा है

सुमित मलिक किसान आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *