लगाई जाएंगी 50 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के उद्यमियों और निवेशकों को बताया कि लगभग 80 बीघे में औद्योगिक पार्क विकसित किया जायेगा, जिसमें कम से कम 50 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जायेगी। इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
संभावना है कि जनवरी के अंत तक ये कार्य पूर्ण कर विभाग को सूचित कर दिया जाएगा। बैठक में ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड की निदेशक पूजा राय, प्रीति मिश्रा, एचएन यादव, अंशुकुमार, सहित काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
90 दिनों में तैयार करना मिलेट्स प्रोसेसिंग-पैकिंग यूनिट, अभी रफ्तार धीमी
केंद्र व राज्य सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग-पैकिंग यूनिट को मार्च माह तक दौड़ाना है, लेकिन निर्माण की गति धीमी होने के कारण अभी यह पूरा आकार नहीं ले पाया है। अभी केवल नींव भरी गई है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पूर्वांचल के एकमात्र जनपद गाजीपुर के पीजी कालेज के कृषि विज्ञान केंद्र में मिलेट्स प्रोसेसिंग-पैकिंग यूनिट को मंजूरी दी गई है। इसके लिए सरकार ने स्वीकृत बजट का 50 प्रतिशत जारी कर दिया है। जेम पोर्टल के माध्यम से निर्माण का टेंडर दिया गया है। पिछले महीने डीएम ने इसकी आधारशिला रखी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी नींव भी तैयार नहीं हुई। हालांकि ऊपर छत की ढलाई नहीं होनी है। शेड डाला जाएगा।
एफपीओ को करेंगे प्रोत्साहित
केवीके के प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि बाजरा, रागी, सांवा, कोदो आदि से खाद्य पदार्थ तैयार कर पैकिंग की जाएगी। इससे बना उत्पाद बाजार में बेचने के लिए श्रीअन्न को लेकर काम वाले एफपीओ को प्रोत्साहित करेंगे। ताकि वह बाजार में सप्लाई कर सकें। इस प्लांट की स्थापना से श्री अन्न उत्पादन करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा।

