मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज पुनः खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने खतौली क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका में बने रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। रैन बसेरा में रात्रि निवास के लिए बेड, रजाई, गद्दा, तकिया आदि की व्यवस्था सही पायी गयी रैन बसेरे में 02 व्यक्ति उपस्थित भी पाए गए। रैन बसेरे में महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी है। शौचालय में साफ सफाई ठीक पाई गई। रैन बसेरा प्रभारी व मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा एसडीएम ने रैन बसेरे में लगने वाले ड्यूटी कर्मचारियों को रात्रि में अनिवार्य रूप से अपनी अपनी डयूटी स्थल पर ही उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिये। इसके बाद एसडीएम खतौली ने सी.एच.सी. में बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम खतौली ने तहसील खतौली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर भी भ्रमण किया कि कोई भी व्यक्ति (पुरुष/महिला) बाहर खुले में तो नही सो रहा है।

