इससे पुलिस ने उसकी बुआ, नवाब सिंह के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई नीलू यादव को भी आरोपित बनाया था। तीनों आरोपितों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मौजूदा समय तीनों जेल में हैं। शनिवार को सीओ सिटी कमलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे, तिर्वा एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार के साथ नवाब सिंह के तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सखौली गांव में ईशन नदी के पास स्थित होटल चंदन पहुंचे। इस दौरान मुनादी कराकर होटल में ठहरे लोग कमरे से बाहर निकाला।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जब्त किए गए होटल की कीमत 11 करोड़ 63 लाख 22 हजार बताई है। सीओ सिटी ने गैंगस्टर नवाब सिंह ने अवैध ढंग से संपतियों को जुटाया है। इससे उसके होटल को जब्त कर तहसीलदार अवनीश कुमार को सुपुर्द कर दिया गया।
होटल में शादियों की बुकिंग रद
चंदन होटल को अब प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। होटल को सील कर ताला लगा दिया गया। होटल में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जिन लोगों ने पूर्व में बुकिंग कर रखी थी, अब उनको दूसरे होटल तलाश करने पड़ेंगे। वहीं जब्तीकरण की कार्रवाई से पूर्व होटल के कमरों में तीन पर्यटक ठहरे थे। पुलिस ने मुनादी शुरू कराई तो पर्यटक बाहर निकल आए। उन्होंने होटल मैनेजर से रुपये वापस लिए और रवाना हो गए।
नवाब सिंह ने स्थगन आदेश का किया दावा
प्रशासन जब होटल जब्त कर रहा था, तभी नवाब सिंह यादव के अधिवक्ता शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिविल जज सीनियर डिविजन से होटल चंदन में तोड़फोड़ व अवैधानिक कब्जा न करने का आदेश है। उनके पास स्थगन आदेश है। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन ने होटल जब्त कर लिया।

