हापुड़। बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के कुचेसर- बुलंदशहर रोड पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। एक नीलगाय से टकराने के बाद दो बाइक और एक कैंटर आपस में भिड़ गए थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए तीनों लोगों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में नीलगाय की भी मौत हो गई।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 50 वर्षीय राजू पुत्र रामगोपाल, 18 वर्षीय नैतिक पुत्र राजू, 16 वर्षीय मानसी पुत्री राजू निवासीगण गांव बहापुर थाना बीबीनगर तथा रूपक पुत्र त्रिलोकचंद निवासी नंगला गुरसेन व अज्ञात शनिवार की रात दो बाईकों पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

हादसे में नीलगाय की भी हुई मौत

जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा पेट्रोल पंप के पास कुचेसर-बुलंदशहर रोड पर पहुंचे, तो सड़क पर अचानक नील गया आ गई। जिसके कारण अज्ञात कैंटर और दोनों मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। इस दौरान नीलगाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सिखेड़ा पर भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने नैतिक व उसके पिता राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि मानसी की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी बाइक पर सवार अन्य दोनों मामूली रूप से चोटिल हैं। पुलिस ने मृतकों का शवों को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। स्वजन को पुलिस ने सूचित कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अनियंत्रित कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

उधर, थाना देहात के पास एनएच-09 पर अनियंत्रित कार व बाइक की भिंड़त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है।

थाना देहात प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना देहात के पास एनएच-09 पर जिला गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर के गांव शाकीपुर का उमेश बाइक पर सवार होकर थाना बाबूगढ़ स्थित राम फार्म हाऊस में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे था।

थाना देहात के पास एनएच-9 पर पहुंचने पर अनियंत्रित कार से बाइक की भिंड़त हो गई। दुर्घटना में उमेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।

मृतक की शिनाख्त कर उसके स्वजन को सूचना दी। घटना के बाद स्वजन हापुड़ पहुंचे और शव से लिपटकर विलाप करने लगे। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *