दिन और रात के तापमान में ज्यादा है अंतर
ऐसे में जिले के पर्वतीय इलाकों में दिन और रात के तापमान में 13.5 डिग्री सेल्सियस तक अंतर दर्ज किया गया है। वहीं, हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर धूप खिली रही और यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में दिन की अपेक्षा रात के तापमान 19.1 डिग्री का अंतर बना हुआ है।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
नैनीताल में बढ़ती ठंड से राहत के लिए अलाव जलाने की मांग
शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की मांग तेज होने लगी है। भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शहर के चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए पालिका को निर्देशित करने का आग्रह किया है। उधर, भाजपा नेता अरविंद पडियार सहित अन्य ने जिलाधिकारी को पत्र देकर डीएसए मैदान को पूरी तरह पार्किंग से मुक्त कराने की मांग की है। कहा कि शहर के मेट्रोपोल पार्किंग का विस्तारीकरण हो रहा है। अन्य पार्किंग भी बन रही हैं। डीएसए मैदान से पार्किंग हटाकर पूरे मैदान पर खेल गतिविधियों का संचालन किया जाए। आजाद मंच ने नगर की आंतरिक सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है।

