अगले कुछ दिन सूखी ठंड बनी रहेगी। पाला भी ठंड में बढ़ोतरी लाएगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही।
कोहरे के चलते बाघ पांच व गरीब रथ ट्रेन एक घंटा लेट पहुंची
तराई में कोहरे के चलते ट्रेन लेट होने लगी हैं। मंगलवार को बाघ एक्सप्रेस पांच और गरीब रथ एक घंटा देरी से काठगोदाम पहुंची। हावड़ा से काठगोदम सुबह 9:15 बजे पहुंचने वाली बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम रेलवे स्टेशन दोपहर दो बजे के बाद पहुंची।
वहीं, कानपुर से काठगोदाम रेलवे स्टेशन सांय 3:55 बजे पहुंचने वाली गरीब रथ करीब 4:55 मिनट पर पहुंची। रानीखेत एक्सप्रेस जिसे सुबह 5.05 बजे पहुंचना था, वह भी करीब एक घंटा लेट पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से वापसी में काठगोदाम स्टेशन से भी ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया।
वहीं, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भारी संख्या में युवा हल्द्वानी पहुंचे। जिन्हें पिथौरागढ़ में चल रही आर्मी भर्ती में जाना था।
एसडीएम से की क्षतिग्रस्त पुलिया बनाने की मांग
कालाढूंगी नगर में वार्ड नंबर चार धापला मार्ग में बनी पुलिया के टूटने से 12 से स्थानीय लोग परेशान हैं। निवर्तमान सभासद नसीम जहां ने बताया कि कई बार नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुलिया के टूटने से क्षेत्र के लगभग दर्जन भर परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता हाजी शाकिर हुसैन व भाजपा नेता महमूद हसन बंजारा ने भी प्रभारी अधिकारी व उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को समस्या से अवगत कराते हुए पुलिया ठीक कराने की मांग की है।

